gulab gamun
आप का हमारे ब्लॉग में स्वागत है
(आज की recipe)
(गुलाब जामुन )
आवश्यक सामग्री ( ingridient):-
1 - 500 ग्राम खोया (मावा )
2 - 100 ग्राम मैदा
3 - 1 /2 teaspoon बेकिंग पाउडर
4 - 750 ग्राम चीनी
5 - refind oil 500 ग्राम
6- 1 teaspoon गुलाब जल
विधि :-
सबसे पहले हम खोये को अच्छे से पीस ले फिर पिसे हुए खोये में मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाए फिर इसको हल्के दूध के साथ मुलायम गूँथ ले |
आवश्यकता अनुसार गोलियां बना ले याद रहे गोलियां चिकनी होनी चाहिए उनमे दरार न हो |
फिर आँच पर कड़ाही चढ़ा दे और उसमे तेल गर्म होने दे | उसके बाद गोलियां तेल में डाल दे जल्दबाज़ी न करे धीमी आँच में पकने दे जब हमारी गोलियां गोल्डेन ब्राउन हो जाए तो उन्हें निकाल ले |
चासनी :-
भगोने को आंच पर चढ़ा दे और उसमे एक (1 ) लीटर पानी डाले तथा उसमे चीनी डाल कर दस मिनट तक पकाए फिर उसको आंच से उतार ले तत्पश्चात उसमे पहले से तली हुई गोलिया डाल दे और उस पर ऊपर से गुलाब जल छिड़क दे और दो घण्टे फूलने के लिए छोड़ दे इसप्रकार हमारे गुलाबजामुन बन कर तैयार हो जाएंगे |

Comments
Post a Comment