egg roll
हेलो दोस्तों ;
आपका हमारे ब्लॉक मे स्वागत है
आज की recipe egg roll
Ingridient -
. मैदा 500 gram
. 5 अंडे
.2 चम्मच पिसी हुई चीनी
. आधा चम्मच नमक
.आधा चम्मच अजवाइन
. प्याज पतला कटा हुआ 250 gm
.6 हरी मिर्च कटी हुई
. 100 gm घी
. आधा चम्मच कालीमिर्च
. टोमेटो सॉस
. चिली सॉस
बनाने की विधि -
सबसे पहले मैदे में पीसी हुई चीनी नमक अजवाइन अच्छे से मिला ले उसके बाद पानी से मुलायम गूँथ ले फिर उसके उसको 10 मिनट के लिए गीले कपडे से ढक कर रख दे।
10 मिनट बाद गुँथे हुए आटे की 5 लोइयां तैयार कर ले फिर चकले पर तेल लगा कर गोल आकर में बेल ले। अब आँच पे तवे को गर्म करे जब तवा गर्म हो जाये तो बेले हुई पराठे को उसपे धीमी आंच पे 5 मिनट तक पकाये जब पक जाये तो पराठे को तवे से हटा ले। अब आंच पे पैन गर्म करे और उसमे 100 ग्राम घी डाले जब घी गरम हो जाये तो सिके हुए पराठे को घी में तल ले अब हमारा पराठा बन के तैयार हो गया।
अब एक बर्तन में एक अंडा डाले और थोड़ी सी हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार और हल्की सी कालीमिर्च अच्छे से फेंट ले। अब तवे पे हल्का सा तेल गरम करे और उसमे फेंटा हुआ अंडा डालें फिर उसके ऊपर से पराठा डाल दे जब अच्छे से पक जाये तो तवे से हटा ले।
फिर उसपे टोमेटो सॉस और चिली सॉस लगाए और बारीक कटी हुई प्याज़ डालें फिर पराठे को रोल कर ले।
गरमा गरम सर्व करे।
Comments
Post a Comment